अक्ति तिहार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शुभकामनाएं, बाल विवाह की कुरीति को खत्म करने का आह्वान

रायपुर। त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व शुभ आरंभ और अक्षय फल का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अक्षय तृतीया को आरंभ किए गए कार्य पूर्ण होते हैं, इसलिए यह दिन विशेष रूप से विवाह संस्कारों और नए कार्यों की शुरुआत के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को इस बुराई से मुक्त कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा में अक्ति तिहार का विशेष महत्व है। इसी दिन से नई फसल की तैयारियों की शुरुआत होती है। मिट्टी से बने गुड्डे-गुड़ियों के विवाह की परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों द्वारा धरती माता के साथ रिश्ते को जीवंत रखने का तरीका रही है। इससे जीवन के मूल आधार माटी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना जागती है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786