पद्म पुरस्कार 2025: कला के क्षेत्र में नंदमुरी बालकृष्ण, शेखर कपूर और पंकज उधास को मिला पद्म भूषण सम्मान

नई दिल्ली। सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2025 समारोह में देश की कला, संस्कृति और सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से नवाजा।

इस वर्ष कला के क्षेत्र में कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें फिल्म निर्देशक, अभिनेता, गायक और थिएटर कलाकार शामिल हैं।

 पद्म भूषण से सम्मानित कलाकार:

  • नंदमुरी बालकृष्ण – तेलुगु फिल्म अभिनेता

  • पंकज उधास (मरणोपरांत) – प्रसिद्ध गजल गायक

  • अजित कुमार – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार

  • शेखर कपूर – अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निर्देशक

  • अनंत नाग – वरिष्ठ अभिनेता

 पद्म श्री से सम्मानित कलाकार:

  • अशोक लक्ष्मण सराफ – मराठी और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता

  • बैरी जॉन – प्रसिद्ध अभिनय प्रशिक्षक और रंग निर्देशक

  • जसपिंदर नरूला – जानी-मानी गायिका

  • अश्विनी भिड़े-देशपांडे – शास्त्रीय संगीत गायिका

  • जोयनाचरण बाथरी – लोक संगीतकार

  • के. ओमानकुट्टी अम्मा – शास्त्रीय गायिका

  • महाबीर नायक – लोकगायक

  • ममता शंकर – फिल्म अभिनेत्री और डांसर

  • रिकी ज्ञान केज – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार

  • भेरू सिंह चौहान – राजस्थानी लोकगायक

  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले – भक्ति संगीत गायक

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786