बिलासपुर में शारीरिक शोषण का मामला, एसडीओ ने युवती को सात साल तक झांसे में रखा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ नमित कोसरिया पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर युवती को सात वर्षों तक झांसे में रखकर शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा, युवती के गर्भवती होने पर शादी का वादा किया, लेकिन बाद में उसे गर्भपात करवाया और धोखा दिया।

यह मामला तब उजागर हुआ जब युवती को पता चला कि नमित ने मार्च में दूसरी लड़की से सगाई कर ली थी। तब युवती ने सिविल लाईन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। युवती का आरोप है कि नमित ने पहले दोस्ती की और फिर प्रेम संबंध स्थापित किए। नवंबर 2019 में नमित ने युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।

मार्च 2023 में जब युवती गर्भवती हुई, तो नमित ने उसे गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया और बाद में शादी का झांसा दिया। जब युवती ने शादी की बात की, तो उसने कोर्ट मैरिज का वादा किया, लेकिन अंत में वह दूसरी लड़की से सगाई कर बैठा।

पीड़िता ने 14 अप्रैल को नमित के साथ बिताए गए पिछले वर्षों की यादें ताजा कीं, लेकिन इस बार जब वह अपना जन्मदिन नहीं मनाने आया, तो उसकी सच्चाई सामने आई। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए जांजगीर जिले स्थित उसके ऑफिस में छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786