रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का हमला, संजय श्रीवास्तव बोले- ‘अपराधियों का गिरोह बना कांग्रेस’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करारा पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के आंदोलन को “अपराधियों के गिरोह का ड्रामा” करार देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे’ की कहावत को चरितार्थ करता है।


“कांग्रेस के कार्यकर्ता भी नहीं थे साथ”

श्रीवास्तव ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया। कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इस आंदोलन में शामिल नहीं हुए, क्योंकि वे भी जानते हैं कि यह प्रदर्शन नैतिकता से कोसों दूर था।


कांग्रेस शासनकाल में अपराध और अराजकता चरम पर थी

बीजेपी नेता ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब अपराध, नशाखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब भाजपा की सरकार कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू कर रही है, तो कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता अपराधों में उजागर हो रही है।


कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप

संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं के आपराधिक कृत्यों का हवाला देते हुए कहा:

  • सरगुजा में युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप साहू द्वारा मां-बेटी की हत्या (13 अक्टूबर 2024)।

  • बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाए जाने की घटना (11 जून 2024), जिसमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ज़मानत पर हैं।

  • गिरौदपुरी धाम को राजनीतिक षड्यंत्र का केंद्र बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास।

  • जातीय विद्वेष फैलाने में कांग्रेस नेताओं की भूमिका।


“कांग्रेस कर रही है जनता को गुमराह”

श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधों पर सख्ती हुई है, जिससे कांग्रेस की राजनीतिक ज़मीन खिसक रही है। अब कांग्रेस सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन और ड्रामेबाजी का सहारा ले रही है।


“कांग्रेस को देना होगा 5 साल की लूट का जवाब”

बीजेपी महामंत्री ने कहा,

“कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले जवाब देना चाहिए कि 5 वर्षों के भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में जो लूट, भ्रष्टाचार और अराजकता मचाई गई, उसका हिसाब क्या है?”

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786