देश में मौसम का बड़ा उलटफेर: 17 राज्यों में अलर्ट, बारिश-ओले और लू का डबल अटैक

दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज फिर से करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। कहीं बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं, तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों – जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 21 अप्रैल को इन राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी आंशिक बादल और हल्की हवाओं से गर्मी थोड़ी कम महसूस होगी।

पूर्वोत्तर भारत में ट्रफ लाइन के चलते अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। असम और मेघालय में 22 अप्रैल को बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं (50 किमी/घंटा तक) चलने की आशंका है।

दक्षिण भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। नागपुर में तापमान 44.7 डिग्री तक पहुंच गया है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बन गई है।

दिल्ली में फिलहाल मौसम सामान्य है लेकिन तापमान 38-39 डिग्री के आसपास बना हुआ है। IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन और फसलों को नुकसान हो सकता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786