छॉलीवुड में मचा धमाल: अनुज शर्मा की सुहाग ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के शहंशाह, पद्मश्री अनुज शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुहाग’ ने छॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया है। 18 अप्रैल 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने तीसरे दिन भी सभी शो हाउसफुल का रिकॉर्ड बनाया है। भीषण गर्मी के बावजूद दर्शकों की लंबी कतारें यह साबित करती हैं कि अनुज शर्मा आज भी छत्तीसगढ़ी दर्शकों के दिलों की धड़कन हैं।

⭐ दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुपरस्टार का सिनेमा हॉल में आभार

अनुज शर्मा ने अपनी टीम के साथ सिनेमा हॉल पहुँच कर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। अपने चहेते हीरो को सामने देखकर दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने कहा कि वे तीन साल से अनुज शर्मा की नई फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे।

👨‍👩‍👧‍👦 पारिवारिक कहानी, भावनाओं से भरपूर फिल्म

‘सुहाग’ एक पारिवारिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक फिल्म है, जिसमें छत्तीसगढ़ के किसानी परिवेश, लोक पर्वों और शादी के सात वचनों को सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी, संवाद और संगीत दर्शकों को भावनाओं से जोड़ रहे हैं। कई दृश्य ऐसे हैं जहाँ दर्शक भावुक होकर रो पड़ते हैं।

💬 दर्शकों की जुबानी

“फिल्म ने हमारी संस्कृति को बड़े ही प्यारे अंदाज में दिखाया है। शादी के वचनों का जो महत्व बताया गया है, वो आज के युवा वर्ग को जरूर समझना चाहिए।”

“तीन साल बाद अनुज शर्मा को बड़े पर्दे पर देखना किसी उत्सव से कम नहीं है।”


🔔 फिल्म सुहाग क्यों देखें?

  • पारिवारिक मूल्यों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का सुंदर चित्रण

  • अनुज शर्मा की दमदार एक्टिंग

  • शानदार संगीत और इमोशनल कहानी

  • पूरे परिवार के साथ देखने लायक

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786