आज का पंचांग 14 अप्रैल 2025: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और रुद्राभिषेक के लाभ

आज का पंचांग 14 अप्रैल 2025 के अनुसार, आज सोमवार है और वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखना शुभ माना जाता है। ग्रहों की चाल और मुहूर्तों की जानकारी से व्यक्ति अपने दिन को सफल बना सकता है।

आज चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं और योग है वज्र। सूर्योदय सुबह 6:15 बजे और सूर्यास्त शाम 6:37 बजे होगा। राहुकाल सुबह 7:33 से 9:09 तक रहेगा, इस समय किसी शुभ कार्य से बचें। दिशा शूल पूर्व दिशा में है, इसलिए इस दिशा में यात्रा टालना उचित रहेगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:13 से 6:01 तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2:28 से 3:16 तक है, वहीं अमृत काल दोपहर 2:18 से शाम 4:07 तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:24 से 6:49 तक शुभ माना गया है।

अशुभ मुहूर्त में यमगण्ड काल सुबह 10:45 से दोपहर 12:22 तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1:58 से 3:34 तक और आडल योग सुबह 12:13 से अगले दिन सुबह 5:56 तक रहेगा।

अगर आप अकाल मृत्यु, रोग या घर की कलह से परेशान हैं, तो आज रुद्राभिषेक करना बेहद लाभकारी रहेगा। गन्ने के रस, शहद और घी से रुद्राभिषेक करने से लक्ष्मी और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही, महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786