13 अप्रैल 2025 राशिफल: रविवार को इन 4 राशियों को मिलेगा मालव्य योग का लाभ

13 अप्रैल 2025 राशिफल: रविवार का दिन खास है। आज प्रतिपदा तिथि और चित्रा नक्षत्र रात 9:11 बजे तक रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र प्रभाव में आएगा। ग्रहों की युति से आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और हर्षण योग का संयोग बन रहा है। वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को मालव्य योग का विशेष लाभ मिल सकता है। चंद्रमा सुबह 7:39 के बाद तुला राशि में रहेंगे।

शुभ मुहूर्त:
सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 तक और दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक का समय लाभकारी रहेगा। राहुकाल दोपहर 4:30 से 6:00 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचें।

राशियों का हाल:

मेष – बिज़नेस में तेजी आएगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें और नई दिशा में आगे बढ़ें।

वृषभ – कर्ज़ से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएँ। करियर में शुभ संकेत हैं।

मिथुन – काम में रुकावटें संभव हैं, पर शांत दिमाग से समस्याएँ हल होंगी। प्यार में मिठास आएगी।

कर्क – खर्च और निवेश में सावधानी रखें। घर और ऑफिस दोनों जगह धैर्य ज़रूरी है।

सिंह – आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी।

कन्या – व्यापार और नौकरी में मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

तुला – बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा।

वृश्चिक – नए लोगों से सावधानी बरतें। चुगली से दूर रहें।

धनु – भाई-बहनों से संबंध मज़बूत होंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।

मकर – सामाजिक सराहना मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ – धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

मीन – मानसिक शांति बनाए रखें। काम का बोझ रहेगा, पर संयम से सब संभलेगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786