आज का पेट्रोल डीजल रेट 11 अप्रैल 2025 के लिए जारी कर दिया गया है, लेकिन आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी रेट्स पहले जैसे ही बने हुए हैं।
हाल ही में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में इजाफा किया है। अब पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूली जा रही है। इसके अलावा, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में भी 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि, बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब नजर डालते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव पर:
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
| बेंगलुरु | 102.86 | 91.02 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.87 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |









