छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की तैयारी, 10 अप्रैल को दो नए मंत्री संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें चल रही थीं, जो अब साकार होती दिख रही हैं। जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है, जिसमें दो नए विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

सरकार के शपथ ग्रहण के समय से ही एक मंत्रीपद रिक्त था। इसके बाद, स्कूल शिक्षा मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर से सांसद निर्वाचित होने के बाद उनका पद भी खाली हो गया है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले ही नए मंत्रियों का चयन हो सकता है, लेकिन तब यह निर्णय टल गया था।

अब 10 अप्रैल को संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। सबसे मजबूत दावेदारों में दो नाम प्रमुख रूप से उभरकर सामने आए हैं—बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, और दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव। दोनों को पार्टी के भीतर प्रभावशाली और अनुभवी नेता माना जाता है।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मूणत का नाम भी तीसरे संभावित चेहरे के रूप में लिया जा रहा है। अगर तीनों में से किसी एक को मौका नहीं मिला, तो यह फैसला भी राजनीतिक दृष्टि से खास महत्व रखेगा।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025 अब केवल एक प्रशासनिक नहीं बल्कि सियासी संतुलन साधने का भी अवसर बन चुका है। देखना होगा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किस चेहरे पर भरोसा जताते हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786