छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में 213 कर्मचारियों को पदोन्नति, तीन माह में मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में बीते तीन महीने में 213 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 13 अधिकारी, जबकि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 200 कर्मचारी शामिल हैं। कंपनी प्रबंधन ने क्षेत्रीय कार्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह और डॉ. रोहित यादव, साथ ही प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला, भीमसिंह कंवर और एसके कटियार ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कर्मठता, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है और उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी प्रदेश के विद्युत विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने सहायक अभियंता से लेकर कार्यपालक निदेशक तक के 11 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें 3 कार्यपालक निदेशक, 5 मुख्य अभियंता और 3 अधीक्षण अभियंता शामिल हैं। वहीं जनरेशन कंपनी से भी 2 मुख्य अभियंता कार्यपालक निदेशक बने हैं।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में सबसे अधिक पदोन्नति हुई है। ट्रांसमिशन कंपनी में लाइन अटेंडेंट ग्रेड-1 के 22, टेस्टिंग अटेंडेंट ग्रेड-1 के 48 और अन्य पदों पर नियुक्ति हुई है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में मुख्यालय स्तर पर 28 सेक्शन ऑफिसर बने हैं, जबकि राजनांदगांव और दुर्ग में कुल 80 कर्मियों को लाइन अटेंडेंट और असिस्टेंट के पद पर पदोन्नति मिली है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786