गरियाबंद में “Sunday On Cycle” अभियान, फिटनेस का दिया संदेश

गरियाबंद: फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने और फिटनेस को रोज़मर्रा की आदत बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने “Sunday On Cycle” अभियान का आयोजन किया। यह पहल पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में 6 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजे पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद से शुरू हुई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य था – “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” को अपनाने का संदेश देना। इस अवसर पर गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। साइकिल रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर तिरंगा चौक, गांधी मैदान के पीछे, पारागांव रोड, डोंगरी गांव, नया सर्किट हाउस होकर वापस पुलिस परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई।

रैली के दौरान लोगों को साइकिल चलाने के शारीरिक लाभों, पर्यावरण पर इसके सकारात्मक प्रभावों और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने यह भी बताया कि किस प्रकार साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके व्यक्ति न केवल खुद को फिट रख सकता है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकता है।

गरियाबंद पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे रोज़ाना आधा घंटा साइकिल चलाएं और अपनी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की निर्भरता को कम करें। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786