पूर्व सांसद चंदूलाल साहू बने छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक अहम राजनीतिक खबर सामने आई है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर चंदूलाल साहू ने संगठन और सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भंडार गृह निगम को और अधिक प्रभावशाली, सशक्त और जनोपयोगी बनाना है। इसके लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि साहू का अनुभव और कार्यशैली निगम को नई दिशा देने में सहायक होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह नियुक्ति चंदूलाल साहू के राजनीतिक अनुभव और संगठन में दिए गए योगदान को ध्यान में रखकर की गई है।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, जितेन्द्र पेंदरिया, युवराज साहू और युवराज देवांगण भी मौजूद थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786