बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। 87 वर्षीय अभिनेता बीते कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक छा गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोज कुमार भारतीय सिनेमा में देशभक्ति फिल्मों के प्रतीक के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी ‘उपकार, पूरब और पश्चिम, शहीद, क्रांति’ जैसी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। उनके निधन की खबर आते ही फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से ‘भारत कुमार’ के रूप में विशेष पहचान बनाई। उनका योगदान केवल सिनेमा तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित किया। प्रभु श्रीराम उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।”

फैंस की नम आंखों से विदाई

मनोज कुमार के निधन के बाद उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर इमोशनल श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड का यह सुनहरा सितारा हमेशा अपने अमर किरदारों और राष्ट्रप्रेम से भरी फिल्मों के जरिए याद किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786