फूफा से शारीरिक संबंध के शक में पति बन गया हैवान, फिर किया ऐसा कांड, सुनकर उड़ जायेंगे होश

बिलासपुर। अवैध संबंध की आशंका ने एक और विवाहिता की जान ले ली। अपने ही फूफा से संबंध होने के संदेह में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह खमतराई इलाके में नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी कारण महिला अपने मायके, कोरबा चली गई थी।

सोमवार को संतोष अपनी पत्नी को मनाकर कोरबा से वापस लाया। देर रात जब पत्नी शौच के लिए बाहर निकली, तो वह भी उसके पीछे गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को झाड़ियों में छिपाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर वायरल की, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। महिला के हाथ में गोदना से ‘एके’ नाम लिखा था, जिसने पुलिस की तलाश को आसान बना दिया।

आरोपित संतोष के गृहग्राम एरमसाही में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786