CG : राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचेगी रायपुर

रायपुर :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ में शामिल होंगी। यह आयोजन प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी और उन्हें लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, विधायकों की जिम्मेदारी, राज्य की प्रगति और विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। इसके अलावा, वह विधायकों को सदन में कार्य करने को लेकर उपयोगी सुझाव भी देंगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786