पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत,चार घायल ,कटर से काटकर निकाले गए लोग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग पीलीभीत में बरात में आए थे। ये लोग देर रात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। रात 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के करीब पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई, फिर सड़क से खाई में पलट गई।

कार काटकर निकाले गए लोग
हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार लोग यहां बरात में आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?