पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने 3 लाख के इनामी  ISIS मोड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।  ISIS आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। रिजवान की गिरफ्तारी पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। एनआईए को रिजवान की बहुत दिनों से तलाश थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक रिजवान से की पूछताछ जा रही है।

दिल्ली और मुंबई के वीआईपी इलाकों में की थी रेकी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने आतंकी रिजवान को वांटेड घोषित किया था। रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी है। पुणे पुलिस और एनआई पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिजवान लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की रेकी भी की थी।

घटना की फिराक में था आतंकी

जांच एजेंसियों को शक है कि रिजवान 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर मंसूबे पर पानी फेर दिया। स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में भी कई आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

कल किया था गिरफ्तार

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, कल एनआईए द्वारा आतंकवादी रिजवान अली के बारे में गुप्त सूचना मिली और उसे दिल्ली पुलिस ने रात करीब 11 बजे दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786