छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों के होटल में भी संचालक का पहचान उजागर होः बृजमोहन

रायपुरः यूपी में चल रहे पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट विवाद के बीच रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से कहा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में भी होटल में पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट होने चाहिए। यूपी में चल रहे नेम प्लेट विवाद के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ संवेदनशील इलाकों में ऐसे लोगों द्वारा होटल का संचालन किया जाता है और वहां मांसाहार परोसा जाता है जिसकी पहचान करने में लोगों को दिक्कत होती है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए।

जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हमे नहीं करना चाहिए। संसाद ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786