Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 12 बोगियां पलटीं, 2 की मौत ,कई लोगों के घायल होने की आशंका

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 12 बोगियां पलट गईं, जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर है ,वहीं कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घायलों को रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रेल हादसे में हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। मौके पर 2-3 लोगों के शव अभी तक देखे गए हैं। कई यात्री घायल हैं। बताया जाता है कि ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिले की सारी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई है।

जिला प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। पुलिस के अनुसार, डिब्रूगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन के कुछ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए। बचाव कार्यों की निगरानी के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Recent Post

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

Live Cricket Update

You May Like This

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786