रायपुर: मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-कटनी मार्ग बाधित

रायपुर। कोयले से लोड मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। इस दौरान शहडोल रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। वहीं दूसरे ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी प्रभावित हो गई। जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, उस ट्रैक की 4 लाइने प्रभावित हो गई। हालांकि यात्री ट्रेनों की आवाजाही जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत कार्य जारी है। रेल अधिकारी ने बताया कि कोयले से भरी एक मालगाड़ी पलट गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गई। जिससे दूसरी ट्रैक में खड़ी एक मालगाड़ी भी प्रभावित हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786