उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दिखा सिंगर वाला अवतार : सार्वजानिक मंच पर गीत- ‘मोर संग चलो रे’ गाकर बांधा समां

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सख्त अंदाज तो सभी ने देखा है। लेकिन उनका गायक अवतार भी देखने को मिला है। काम में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त न करने वाल PWD मंत्री और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में गाना गाकर सबको न केवल हैरान किया बल्की सबका मन भी मोह लिया।

दरअसल, न्यूज़ चैनल भारत 24 के विशेष कार्यकर्म में उन्होंने शिरकत की थी। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहते हुए की। इसके बाद एंकर ने उनसे जब क्षेत्रीय भाषा में ही एक गीत गाने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि, वैसे गाने मुझे आता नहीं लेकिन एक कार्यकर्ता होने के नाते लोगों के बीच जाना होता है। ये कहते हुए उन्होंने गया- मोर संग चलो रे, मोर संग चलो गा… मोर संग चलो रे, मोर संग चलो गा…गिरे परे हपटे मन…मोर संग चलो गा…

बता दें, डिप्टी सीएम अरुण साव न केवल एक राजनीतिज्ञ है बल्कि वह एक कुशल वकील भी है। वे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कई वर्षों तक वकालत भी कर चुके है और वरिष्ठ वकीलों में गिने जाते रहे है। उनका यह गायक वाला पहलु अबतक अधिकतर लोगों से छुपा हुआ था लेकिन अपने उप मुख्यमंत्री का यह अवतार प्रदेश की जनता को न केवल हैरान कर रहा है बल्कि इसका लोग लुत्फ़ भी उठा रहे है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786