तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचला और 50 मीटर तक घसीटा,दर्दनाक मौत

जांजगीर। जांजगीर-चांपा के NH 49 में धान से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्से में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पूरा मामला अकलतरा के नंदन धाम के पास का है। जानकारी अनुसार, मृतक सुधाराम कुर्रे अमरताल से अपने गांव तिलाइ की ओर पैदल टहलते हुए जा रहा था। इस बीच पीछे से ट्रक क्रमांक CG 04JA 3274 धान लोड कर जांजगीर की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि अमरताल के नन्दन धाम पहुंचते ही सामने से चल रहे व्यक्ति सुधाराम कुर्रे (40) को रौंद दे दिया। शख्स को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। शख्स की तड़प-तड़पकर जान गई। जमीन पर खून ही खून बिखरा मिला। ग्रामीणों को जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। अकलतरा पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर टीम पहुंची। ग्रामीणों को 30 मिनट तक समझाया गया, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786