अंधविश्वास में डूबा युवक: पहले पढ़ा मंत्र फिर काट ली अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज सुबह अंजोरा पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत थनौद गांव की है।

जानकारी के अनुसार थनौद गांव निवासी 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद आज सुबह (8 मई) अपने गांव के तालाब के पास गया। और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा। जिसके बाद उसने अचानक चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। जब ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई और उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निषाद ने अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था। उन्होंने बताया कि निषाद के तीन बच्चे हैं और उसकी पत्नी गूंगी है। अधिकारी ने कहा, हालांकि, सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निषाद द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया यह घटना अंधविश्वास का मामला प्रतीत होती है और आगे की जांच जारी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786