कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : राहुल गांधी बोले- मास रेपिस्ट को हिंदुस्तान से भागने देंगे – ये है मोदी की गारंटी!, देश से माफ़ी मांगे पीएम

शिवमोगा(कर्नाटक)। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये रेप नहीं मास रेप(MASS RAPE) है। उन्होंने कहा कि, हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी प्रज्वल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने पर माफी की मांग की।

शिवमोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत की महिलाओं से एक ‘‘घोर दुराचारी’’ के पक्ष में वोट की अपील करने पर माफी मांगनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद एस के शीर्षस्थ नेता एच. डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

बता दें कि, हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल से कथित रूप से जुड़े कई अश्लील वीडियो एवं तस्वीर हाल के दिनों में वायरल हुए हैं। हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी हैं जहां पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) का पिछले साल सितंबर में गठबंधन हुआ था। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री को देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए। प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है और उनका वीडियो बनाया। यह सेक्स स्कैंडल नहीं है बल्कि व्यापक पैमाने का दुष्कर्म है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मंच से एक घोर दुराचारी का समर्थन किया। उन्होंने (मोदी ने) कर्नाटक में कहा कि अगर आपने बलात्कारी के पक्ष में मतदान किया तो इससे मुझे मदद मिलेगी।’’ गांधी ने कहा, ‘‘कर्नाटक की सभी महिलाओं से प्रधानमंत्री जब मत देने को कहें तो उन्हें जानना चाहिए कि प्रज्वल ने क्या किया?’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक नेता को पता था कि प्रज्वल ‘घोर दुराचारी’ है और इसके बावजूद उनका समर्थन किया और जद(एस) के साथ गठबंधन किया। गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने भारत की प्रत्येक महिला का अपमान किया है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के सभी नेताओं को देश की प्रत्येक महिला से माफी मांगनी चाहिए।’’

PM ने की थी अपील

बता दें कि, मोदी महज 18 दिन पहले 14 अप्रैल को इसी प्रज्वल के समर्थन में मैसूर में रैली कर रहे थे। तब मोदी ने कहा था, ‘आज भारतीय राजनीति में देवगौड़ा सीनियर मोस्ट नेता हैं। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैसुरु से यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार, चामराजनगर से एस बालाराज, हासन से प्रज्वल रेवन्ना और मांड्या से मेरे मित्र एचडी कुमारस्वामी, आने वाली 26 अप्रैल को इनके लिए आपका हर वोट मोदी को मजबूती देगा। देश का भविष्य तय करेगा।’

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786