आज अयोध्या आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राममंदिर में राम लला के करेंगी दर्शन

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज  ( 1 मई) को अयोध्या जाएगी। वह राममंदिर में प्रभु के बाल स्वरुप का दर्शन करेगी। इसकी जानकारी राममंदिर प्रबंधन की तरफ से दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू के विशेष विमान से एक मई शाम करीब चार बजे अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वीआईपी गेट से होते हुए मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि शाम को सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती के समय राष्ट्रपति के आने की उम्मीद है। हालांकि राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि  इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो।” अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राष्ट्रपति के काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परिवर्तन और व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786