फिल्म रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक लीक

मुंबई। अयोध्या के युवराज भगवान राम के रूप में पारंपरिक पोशाक में रणबीर और राजकुमारी सीता के रूप में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की तस्वीरें शनिवार को रामायण सेट से लीक हो गई  है। ज़ूमटीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐतिहासिक महाकाव्य के सेट से रणबीर और सई की झलकियां पोस्ट कीं है। अभिनेताओं को पहली बार पारम्परिक वेशभूषा में देखा गया है।

अलग-अलग एंटरटेनमेंट पोर्टल्स ने यह बताया गया है कि रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए सख्त शाकाहारी भोजन और वर्कआउट रूटीन का पालन कर रहे हैं। बता दें कि, रणबीर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था, जिसमें रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सौरभ सचदेवा, शक्ति कपूर और अन्य कलाकार थे।

अरुण गोविल को दिया गया ख़ास रोल

बता दें कि, अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में कपड़े पहने देखा गया, जबकि लारा दत्ता कैकेयी के गेटअप में थे। बॉबी देओल, विजय सेतुपति और सनी देओल बाकायदा कुंभकरण, विभीषण और भगवान हनुमान की भूमिका निभाने की खबरें भी आई हैं। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786