Aaj Ka Panchang : 23 अप्रैल 2024 को आज हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, जानें

Today Panchang, : पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल 2024 आज चैत्र माह की पूर्णिमा और हनुमान जयंती है. आज बजरंगबली को सिंदूरी चोला चढ़ाने से अधूरी कामना पूरी हो जाती है. 7 बार हनुमान चालीसा या फिर ऊं हुं हनुमते नम: का 108 बार जाप करें. हनुमान जी के दाहिने कंधे के सिंदूर का तिलक लगाएं. कहते हैं इससे आरोग्य मिलता है, संतान प्राप्ति और धन में वृद्धि के लिए ये उपाय बहुत कारगर है. जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में दुख छा गया है वह आज बाबा को लाल लंगोट, लाल गुलाब चढ़ाएं.

आज चैत्र पूर्णिमा भी है, ऐसे में पूर्णिमा का व्रत कर, घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करें, रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दें और फिर निशिता काल मुहूर्त में मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (23 april Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

23 अप्रैल 2024 का पंचांग (23 April 2024 Panchang)

तिथि पूर्णिमा (23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25 – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18 )
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
नक्षत्र चित्रा
योग वज्र
राहुकाल दोपहर 03.36 – शाम 05.14
सूर्योदय सुबह 05.47 – शाम 06.52
चंद्रोदय सुबह 06.25 – प्रात: 05.45, 24 अप्रैल
दिशा शूल
उत्तर
चंद्र राशि
कन्या, तुला
सूर्य राशि मेष

23 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (23 april Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.20 – सुबह 05.04
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.53 – दोपहर 12.46
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.50 – शाम 07.12
अमृत काल मुहूर्त
दोपहर 03.27 – शाम 05.14
विजय मुहूर्त दोपहर 02.30 – दोपहर 03.22
निशिता काल मुहूर्त रात 11.58 – प्रात: 12.41, 24 अप्रैल

23 अप्रैल 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 09.03 – सुबह 10.41
  • अडाल योग – सुबह 05.47 – रात 10.32
  • गुलिक काल – दोपहर 12.20 – दोपहर 01.58
  • भद्रा काल – सुबह 05.47 – शाम 04.25

आज का उपाय

आर्थिक लाभ और कर्ज मुक्ति की समस्या आ रही हो तो हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं, हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं. बूंदी का दान करें. मान्यता है इससे मनचाहा फल मिलता है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786