बेरहम मां ने अपने 5 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट, पानी टंकी में मिला मासूम का शव

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। एक कलयुगी मां ने अपनी दुधमुहे बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। मां ने 5 महीने के बच्चे को घर में लगी पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया है। और हत्यारोपी मां को हिरासत में ले लिया है। घटना हरैया थाना क्षेत्र के आमारी बाजार के महावीरन की है।

पूरा मामला बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार का है। यहां रविवार शाम 7 बजे एक मां मीठी ने अपने ही 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे को मौत के घाट उतार दिया, जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। जिस वक्त मां ने इस घटना को अंजाम दिया घर पर कोई नहीं था। सभी पड़ोस की एक शादी में शरीक होने गए थे। लौटने पर उनके होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान वह अपने बच्चे को लेकर छत पर चली गई और पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर मासूम को उसमें तब तक डुबोए रखा, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। ससुराल वाले शादी से घर आए तो मासूम का शव देख सिहर उठे।

जब उन्होंने ने बहू से बच्चे की मौत का कारण पूछा तो उसने बताया कि मैंने ही बच्चे को मार डाला है। यह सुनकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके थोड़ी देर बाद कहने लगी कि मुझे बाबू के बारे में नहीं पता है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और हत्यारोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया।

‘पहले भी वह दे चुकी थी धमकी’

बच्चे के बाबा ने बताया कि मैं गांव की शादी में खाना बना रहा था। मेरा छोटा बेटा भी मेरे साथ था। शाम को मेरी बेटी का फोन आया कि बाबू पानी की टंकी में मिला है। जल्दी चले आओ। फिर मैंने अपने बेटे से कहा कि मैं घर जा रहा हूं। बाबू को कुछ हो गया है। उसने कहा कि मैं भी चलूंगा। हम दोनों बाइक से यहां पहुंचे तो देखा बाबू मृत था।

बहू पर था भूत प्रेत का साया’

परिजनों का कहना है कि बहू पर भूत प्रेत का साया है, वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। वह काफी दिनों से अजीब व्यवहार कर रही थी। फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786