किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश…फैली सनसनी

 रायपुर : राजधानी के पंडरी राजा तालाब झंडा चौक इलाके के सतनामी पारा में स्थित पिंटू कुमार कुमावत के राधे शयाम कुमावत भवन के सेकंड फ्लोर के कमरे में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल का निरिक्षण कर पंचनामा कार्रवाई कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामचंद कुमावत पिता डालू राम कुमावत उम्र 37 साल सीकर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। मृतक टाइल्स लगाने का काम करता था। रामचंद की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, जिसके गले में रस्सी बंधा हुआ था, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786