शराब घोटाला : 18 अप्रैल तक ACB की रिमांड में रहेंगे अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और ए.पी. त्रिपाठी को ACB/EOW ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने आरोपियों को 18 अप्रैल तक आंच ऐंसी की रिमांड में भेज दिया।

बता दें कि, एसीबी को पहले भी दो बार अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड मिल चुकी है। लेकिन दोनों ही ऐंसी को गोल-मोल जवाब देकर लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। एसीबी ने आज(गुरुवार) भी अदालत में तर्क दिया कि अब तक की पूछताछ में दोनों की तरफ से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से रिमांड बढ़ाने की जरूरत है। एसीबी के तर्क सुनने के बाद न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने तीनों आरोपियों को 18 अप्रैल तक एसीबी की रिमांड पर भेज दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786