राम भक्तों में उत्साह. नगर से गांव तक हुआ भगवामय, प्रेम नगर के बच्चों ने निकाली झांकी

कोरबा – भगवान राम की भक्ति में पूरा देश डूबा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घडिय़ां जैसे जैसे नजदीक आ रही है, रामभक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ऊर्जाधानी भी राममय हो चुकी है। शहर से लेकर गांव तक जिले भर में आयोजनों की तैयारी की जा रही है। सुबह से रात तक रामधुन जगह-जगह सुनाई दे रही है। प्रमुख मार्गों व चौक-चौराहों को भगवामय किया जा रहा है। श्रीराम के नाम के झण्डे और तोरण जगह-जगह बांधे जा रहे हैं।

जिले के सभी मंदिरों में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इन आयोजनों मे दर्री क्षेत्र मे प्रेम नगर के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। विद्युत गृह स्कूल के विद्यार्थियों, डांस टीचर ममता जायसवाल के द्वारा झांकी निकाली गई। विद्युत गृह स्कूल से प्रारंभ झांकी में बच्चे श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान के रूप में दिखे। विद्यार्थियों के साथ नृत्य शिक्षक ममता जायसवाल भी रही। इस दौरान बच्चों के द्वारा नृत्य भी किया गया। विद्यार्थियों में गायत्री साहू, नैंसी श्रीवास, खुशबू श्रीवास, रानी गबेल, कमिका यादव, तुलेस साहू, कपिल श्रीवास, इशांत यादव, कृष्ण गोस्वामी, कुनाल देवांगन अग्रणी रहे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786