छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह व रात के साथ ही दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है।ठंडी हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठिठुरन

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल व हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के वक्त भी ठिठुरन बढ़ा दी है और दोपहर में भी लोगों को स्वेट, जैकेट पहने देखा जा सकता है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राजनांदगांव को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में बारिश के आसार है। अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

 गर्म कपड़ों की बिक्री फिर बढ़ी

ठंड बढ़ते ही एक बार फिर से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कारोबारियों द्वारा गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है और बीते दो दिनों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी काफी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड में बढ़ोतरी हुई तो आने वाले दिनों में कारोबार की रफ्तार और ज्यादा होगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786