आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की परिचयात्मक बैठ

बलरामपुर । आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम तातापानी महोत्सव शामिल होने बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवीन विश्रामगृह में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को विभागीय कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश देत हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। इस दौरान कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786