राजनीति के मैदान में उतरेगी अभिनेत्री कंगना रनौत, भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव!

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अभिनय की दुनिया के बाद अब राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत कर सकती है। इसका खुलासा कंगना की पिता ने किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कंगना बीजेपी के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इस बात को पार्टी नेतृत्व ने ही तय करना है।

आपको बता दें कि दों दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुल्लू स्थित अपने घर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। नड्डा से मुलाकात के बाद से ही उनकी राजनीति में आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। लेकिन अब पिता ने साफ कर दिया है कि कंगना चुनाव लड़ेंगी। कंगना रनौत मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला गांव की रहने वाली हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786