मुठभेड़ में सुरक्षा बल की फायरिंग से 6 नक्सली घायल

सुकमा। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों का कायराना हरकत लगातार जारी है। आए दिन नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं मुखबिरी के संदेह में ग्रामीणों का भी हत्या कर रहे हैं। लाख कोशिश के बाद भी प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर डीआरजी और बटालियन के जवानों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबर है कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है।

दरअसल, नक्सलियों ने सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षबालों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बतादें कि प्रदेश सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके निर्देश के बाद अब सुरक्षबल एक्टिव नजर आ रहे हैं और लगातार नक्सलियों खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786