छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात …सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट, BSF का जवान शहीद

कांकेर। बस्तर में लगातार दूसरे दिन नक्सली घटना घटी है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया। इससे पहले कल भी नारायणपुर में नक्सली वारदात हुई थी, जिसमें जांजगीर का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान घायल हो गया था। घटना के 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात हुई है।

इस घटना में BSF के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय घायल हो गये हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पखनाजूर रवाना किया गया है, लेकिन घायल बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय की शहाहत हो गयी। शहीद प्रधान आरक्षक अखिलेश राय उम्र 45 साल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। आस पास क्षेत्र में पुलिस बल व DRG & BSF द्वारा सर्च की करवाई जारी है । विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786