सूने मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार

प्रार्थी चेतन कुमार ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बी.एस.यू.पी. कालोनी सोनडोंगरी कबीर नगर में रहता है। दिनांक 09.12.2023 को प्रार्थी अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार विवाह कार्यक्रम में गया था, कि प्रातः लगभग 07ः00 प्रार्थी क पड़ोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था तथा बैग में रखा सोने चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर बैग में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 243/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय   प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी सोनडोंगरी निवासी रितेश कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रितेश कुमार साहू की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।  दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार
01. रितेश कुमार साहू पिता शिवशंकर साहू उम्र 20 साल निवासी फोकट पारा मीडिया कालोनी ब्लॉक नंबर 17 मकान नंबर 18 सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786