सलमान खान को फिर से 'प्रेम' के रोल में देखने के लिए उनके चाहने वाले बेताब हैं। चार साल पहले सूरज बड़जात्या ने ऐलान किया था कि वह फिर से सलमान के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं, जिसमें वह ओरिजिनल 'प्रेम' के साथ वापसी करेंगे।
फिल्म का टाइटल 'प्रेम की शादी' (Prem Ki Shaadi) है। सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा दिए हैं और उनकी नई फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। मगर 4 साल से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रहा था। मगर अब सूरज बड़जात्या ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।
'प्रेम की शादी' पर बोले डायरेक्टर
सूरज बड़जात्या ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में 'प्रेम की शादी' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 4 साल से अटकी फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। उन्होंने कहा- अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी है।
4 साल पहले हुई थी अनाउंस
साल 2022 में सूरज बड़जात्या की ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान की फिल्म 'प्रेम की ऊंचाई' का ऐलान किया गया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म के टाइटल को भी रजिस्टर्ड करा दिया है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया?
बात करें सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म की तो वह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) स्टारर ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सूरज बड़जात्या-सलमान खान की फिल्में
वहीं सलमान खान ने अभी तक सूरज बड़जात्या के साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में की हैं। सभी फिल्में सफल रहीं और उन्हें सराहा गया। सभी फिल्मों में अभिनेता ने 'प्रेम' की भूमिका निभाई है।








