गुरूनानक देव जी ने समाज में समानता का भाव विकसित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुरूनानक देव जी ने समाज में समानता का भाव विकसित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरूनानक देव ने समाज की कमजोरियों को दूर कर भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर और समाज में समानता का भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी अमर यात्रा भारत ही नहीं अफगानिस्तान तक पहुंची। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना और लंगर की परम्पराओं से बराबरी के भाव को सशक्त बनाने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) की पूर्व संध्या पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और उपस्थित जन को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद समस्त नागरिकों को प्राप्त हो, ऐसी कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गुरूद्वारा समिति की ओर से डॉ. पीएस बिंद्रा ने शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लिया। राहुल कोठारी, रविन्द्र यति, सुनेहा बग्गा, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786