पंजाब के भुल्लर रिश्वत मामले में ED का बड़ा एक्शन, सात अधिकारियों को किया तलब

चंडीगढ़.

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब के पांच प्रशासनिक अधिकारियों और दो पुलिस अधिकारियों समेत सात वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

सभी अधिकारियों को इस सप्ताह अलग-अलग तारीखों पर चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। ईडी की यह कार्रवाई भुल्लर और कथित बिचौलिये कृष्णानु शारदा से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। एजेंसी को संदेह है कि शारदा पंजाब सरकार के कई अधिकारियों के संपर्क में था और उनके माध्यम से सरकारी कामकाज में अनुचित लाभ दिलाने के लिए पैसे का लेनदेन करता था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786