आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरस्वती नगर थाने में बुधवार की शाम कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिडे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया। थाने में पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई।

बता दें कि थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे। ये विवाद कोटा के टीचर कालोनी से शुरू हुआ था। वहीं यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आजाद चौक थाना इलाके के CSP मयंक गुर्जर ने बताया कि भवानी नगर एरिया में विवाद होने और पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है। इस मामले की जांच जारी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786