दुर्ग में चार हजार ई-रिक्शों पर लगे QR कोड, यात्री सफर से पहले कर सकेंगे वेरिफाई

भिलाई.

ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा एवं चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने यातायात पुलिस दुर्ग ने अनूठी पहल शुरु की हैं। रविवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने ई-रिक्शा में क्यूआर कोड स्टिकर लगाकर एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अब ई-रिक्शा में लगाए जा रहे विशेष क्यूआर कोड, स्कैन करते ही वाहन एवं चालक की जानकारी मिलेगी। ट्रेफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि रविवार को ई-रिक्शा डिजिटल क्यूआर कोड एवं पहचान पत्र वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल ने ई-रिक्शा चालकों को विशेष क्यूआर कोड एवं डिजिटल पहचान पत्र वितरित किए।

इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत ई-रिक्शा को एक विशिष्ट क्यूआर कोड प्रदान किया जा रहा है। वहीं चालक को भी डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। ई-रिक्शा में लगाए गए क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर आम नागरिकों एवं यात्रियों को संबंधित ईरिक्शा तथा उसके चालक की सत्यापित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786