अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन की मौत

अनूपपुर 

 मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।यह हादसा जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ।

बोलेरो की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर
बोलरो की ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव निवासी एक युवक सेना में पदस्थ था। उसके ट्रेन से अनूपपुर पहुंचने पर बड़ा भाई गांव के तीन अन्य युवकों के साथ बोलेरो लेकर उसे लेने अनूपपुर रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन से जवान को लेकर सभी बोलेरो से धनगवां लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो सवार मोहम्मद करीम, आर्मी जवान विनीत विश्वकर्मा (26) और दीनबंधु विश्वकर्मा (36) की मौके पर मौत हो गई। ये तीनों ही धनगवां के निवासी थे।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक तिवारी (30) भी धनगवां के रहने वाले हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों एवं घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।.

बोलेरो में अंदर फंसे तीन लोगों के शव
अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोलेरो के ड्राइवर को झपकी आई होगी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए. हादसे में मोहम्मद करीम पिता अजमत अंसारी, आर्मी जवान विनीत पिता जयकरण विश्वकर्मा (26) एवं दीनबंधु पिता जयकरण विश्वकर्मा (36), तीनों निवासी धनगवां थाना जैतहरी की मौत हो गई। 

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार
अभिषेक तिवारी (30) पिता सुरेश तिवारी निवासी धनगवां गंभीर रूप से घायल है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रबीर साहू ने बताया "जैसे ही घटना की सूचना मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. मृतकों तथा घायल को जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया. घायल अभिषेक तिवारी का अस्पताल में उपचार जारी है। 

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786