कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगल से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद

बीएसएफ, जिला पुलिस बल और बीडीएस की संयुक्त टीम ने किया बरामद; मौके पर ही डिफ्यूज कर किया नष्ट

कांकेर
 नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्डी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने करीब 3 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा के निर्देशन तथा डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग और नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 20 नवंबर 2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी और हिंदुर के मध्य स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। तलाशी के दौरान टीम को लगभग 3 किलोग्राम का एक प्रेशर कुकर आईईडी मिला।

संयुक्त टीम में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी बांदे के इंस्पेक्टर सुशील कुमार और बीएसएफ बीडीएस टीम के कमांडर मनोज कुमार शामिल थे। बीडीएस टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786