पटियाला में पुल गिरने के बाद प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश; रूट डायवर्ट

पटियाला.

पटियाला बाईपास पर एनएच-7 स्थित भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बना स्टील ट्रस पुल ढहने के बाद जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और नहर में पानी की सप्लाई बहाल रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन हिमांशु जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार पुल का मलबा नहर में गिरने के चलते जनसुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन और नहर की सप्लाई बहाल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

घटना स्थल को बैरिकेडिंग करवाया जाएगा
डीसी की ओर से जारी आदेश में पटियाला के एसएसपी को घटनास्थल पर बैरिकेडिंग करवाने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला लोक संपर्क अधिकारी को पुल बंद होने और वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786