राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज, अमित शाह से मिले CM भजनलाल शर्मा

जयपुर
 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15-20 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में राजस्थान की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति के साथ प्रदेश सरकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई

बैठक में प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों, बोर्ड-निगमों और आयोगों में रिक्त पदों को भरने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके अलावा पंचायत चुनाव के नतीजों की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि राजस्थान में लम्बे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राज्य में मंत्रियों के छह पद रिक्त हैं।

बैठक में राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

जलशक्ति मंत्री से जल प्रबंधन पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी माता काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786