हरियाणा के कैथल, होडल और बहादुरगढ़ में होंगे विकास कार्य, 25.54 करोड़ रुपये होंगे खर्च

चंडीगढ़
 कैथल, होडल और बहादुरगढ़ में चार परियोजनाओं को गति मिलेगी। कैथल में स्मार्ट रोड और होडल के गांव बेधा में आरएमसी सड़क एवं ड्रेनेज निर्माण, गांव गढ़ी में सड़क, आरसीसी ड्रेन एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में 25.54 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की टेंडर दरों पर विचार किया गया।

कैथल में मौजूदा सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने और निर्धारित राइट आफ वे के विकास का कार्य प्रस्तावित है। होडल के गांव बेधा में आरएमसी सड़क निर्माण और फिरनी रोड पर ड्रेनेज बनाने का कार्य प्रस्तावित है।

आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी
होडल के गांव गढ़ी में सरकारी स्कूल से श्मशान घाट होते हुए बाल्मीकि चौपाल फिरनी तक आरएमसी सड़क, आरसीसी ड्रेन और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रस्तावित है। बहादुरगढ़ के सेक्टर दो की विभिन्न आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।

विपुल गोयल ने सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को गति देकर आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786