U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

नई  दिल्ली 
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंड‍िया को यादगार जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. 18 साल के इस बल्लेबाज को अब सीनियर क्रिकेट में मौका मिलने जा रहा है. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इस फैसले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मोहित को सीधे इंदौर पहुंचकर सौराष्ट्र की टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है. सौराष्ट्र की टीम फिलहाल इंदौर में टूर्नामेंट के मुकाबले खेल रही है.यह 

जयदेव शाह ने क्रिकबज से कहा- मोहित ने जिस जज्बे और संघर्ष का प्रदर्शन किया, वह शानदार था. एससीए ने उसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल करने का फैसला किया है. हमने उसे इंदौर पहुंचकर सौराष्ट्र की टीम से जुड़ने के लिए कहा है. यह भी पढ़ें: आखिरी 51 गेंदों में चाहिए थे 86 रन, टीम इंड‍िया के 8 विकेट धड़ाम… मोह‍ित उल्वा-मनल चौहान ने ऐसे छीना पाकिस्तान से U-19 एश‍िया कप

बेटे अगस्त्य और माहिका संग पिकनिक पर निकले हार्दिक
PAK की धज्जियां उड़ाने वाले मोहित की बैटिंग देख शॉक्ड रह गए अख्तर!
'तुम बच्चों को नहीं हरा पा रहे…', ओवैसी ने PAK पर कसा तंज, VIDEO
VIDEO: पाकिस्तान की ताबड़तोड़ धुलाई…फिर ओम नमः शिवाय का जाप
आखिरी गेंद, मोहित का 4… भारत-PAK फाइनल में लास्ट ओवर का रोमांच
उन्होंने आगे कहा, 'मोहित बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. वह राजकोट के पास सुरेंद्रनगर के एक साधारण परिवार से आता है और फिलहाल राजकोट में रहता है. हम हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हैं. हमें लगता है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम के लिए अच्छा खिलाड़ी साबित होगा. 

'मुझे खुद पर भरोसा था, आखिरी गेंद पर…', पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मोहित उल्वा ने खोला जीत का राज
आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई थी टीम इंड‍िया को जीतमोहित उल्वा ने शनिवार शाम ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंड‍िया को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और टीम को  चैम्प‍ियन बनाया. उनके इस शॉट के बाद टीम इंड‍िया के खेमे में जश्न शुरू हो गया था.

मैदान के बाहर मौजूद टीम भारनतीय फैन्स ने भी इस जीत का जमकर जश्न मनाया. दिलचस्प बात यह रही कि ओमान क्रिकेट के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मस्कट के बाहरी इलाके में स्थित ओमान क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर भारतीय समर्थकों की तुलना में पाकिस्तानी प्रशंसकों की संख्या ज्यादा थी. ऐसे माहौल में मोहित के आखिरी गेंद पर लगाए चौके ने टीम भारतीय फैन्स  और समर्थकों की खुशियां दोगुनी कर दीं.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786