भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, मिसरोद और एयरोसिटी में 78 प्लॉट बेचेगा BDA

 भोपाल 
 भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शहर की आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं को रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।बीडीए बोर्ड की बैठक में सीईओ श्यामबीर सिंह ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने सहित करीब 20 प्रस्ताव बोर्ड बैठक में संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा के सामने रखे, जिन पर चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी।

78 प्लाटों की होगी बिक्री
उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने और राजस्व बढ़ाने के लिए बोर्ड ने मिसरोद चरण-2 (सरदार वल्लभभाई पटेल योजना) के 73 रिक्त भूखंडों और एयरोसिटी चरण-1 के पांच भूखंडों व एक पीएसपी प्लाट के मूल्यांकन और बिक्री को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही विद्यानगर फेस-2 में व्यावसायिक एवं आवासीय कांप्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर जोर
बैठक में टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस)-213, 214, 215 और 216 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए इनपेनलमेंट किया गया।

इसके अलावा राजाभोज आवासीय योजना (गोदरमऊ चरण-2) में भूखंडों के विलयन, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति और ऑनलाइन सेवाओं को समय-सीमा में निपटाने पर भी निर्णय लिया गया।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786